लखनऊ, दिसम्बर 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि वर्टिकल व्यवस्था लागू करके हजारों संविदा कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। इससे संविदा कर्मचारी आक्रोशित हैं। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि मनमाने ढंग से पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में हजारों की संख्या में संविदा कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। इससे बिजली कर्मियों में भारी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि यह सब निजीकरण के लिए हो रहा है। निजीकरण के बाद आने वाली कंपनियों को छंटनी न करनी पड़े इसलिए पहले से ही पद समाप्त कर दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने बुधवार को पूर्वांचल में भदोही, मिर्जापुर, फतेहपुर, आजमगढ़ व मऊ और दक्षिणांचल में मथुरा व वृंदावन में वर्टिकल सिस्टम लागू करने के आदेश दिए है...