लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन से तीन साल पहले निष्कासित वाहन चालक ने बिना नोटिस नौकरी से निकालने, वेतन रोकने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है। विनोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2013 से वाहन चालक के रूप में काम कर रहा था। इस बीच वर्ष 2020-21 में उसे सात माह का वेतन नहीं दिया गया। जब उसने वेतन की मांग की तो उसे बिना कारण व कोई नोटिस दिए नौकरी से निकाल दिया गया। बफर जोन की उप निदेशक कीर्ति चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। चालक के आरोपों की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...