नौकरी से घर लौटे युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव बघौना में मंगलवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक गुड़गांव से बाइक लेकर घर लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बघौना निवासी दिग्विजय सिंह गुड़गांव में रहकर दिन में रैपिडो बाइक चलाता था और रात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसका बड़ा भाई दिगम्बर भी वहीं रहकर नौकरी करता है। परिजनों ने बताया सोमवार सुबह गुड़गांव से बाइक लेकर अपने घर के लिए निकला था।शाम तक घर न पहुंचने पर रिश्तेदारों और परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। देर शाम परिवार के लोगों ने गांव और आसपास उसकी त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.