लातेहार, जनवरी 31 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत तेतारियाखाड़ कोलियरी परिसर में विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीणों का नौकरी और बकाया मुआवजा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 29 वें दिन भी जारी रहा। आयोजित धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता विस्थापित प्रभावितों के युवा नेता सह खनन विभाग के विधायक प्रतिनिधि रौशन कुमार यादव ने की। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सीसीएल प्रबंधन विस्थापितों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि कोलियरी को खुले हुए लगभग 35 वर्ष बीत चुके हैं,लेकिन आज तक पूर्ण रूप से विस्थापितों को न तो नौकरी दी गई और न ही उनका पूरा मुआवजा भुगतान किया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीसीएल द्वारा आजतक क्षेत्र में स्वास्थ्य,शिक्षा,बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.