फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।फतेहगढ़ कोतवाली के पुलमंडी मोहल्ले की कोमल सागर की अर्जी पर सीजेएम प्रीति माला चतुर्वेदी ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमे के आदेश दिये हैं। अदालत में दी गई अर्जी में कोमल ने कहा कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2023 को कायमगंज के नरसिंहपुर निवासी नरेंद्र के साथ हुयी थी। जेठ अमित कुमार एक बैंक में कार्यरत हैं। जिन्होंने पति और उसे 4 जनवरी 2026 को बताया कि उनकी शाखा में एक चपरासी का एक पद खाली है। अगर चाहो तो भाई चंदन की नौकरी लगवा सकते हैं इसके लिए सात लाख रुपया देना होगा। जब पिता को नौकरी के बारे में बताया तो पिता ने पैसे का इंतजाम करने की हामी भर दी। उसके पति ने अपने भाई से फोन पर बात करायी। इसके बाद अमित ने 1 लाख रुपया सप्ताह में जमा करने की बात कही। पिता ने जेठ अमित को दस जनवरी को रुपये दे दिये। एक मा...