बागपत, जून 23 -- चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर के एक व्यक्ति नें पांची के एक व्यक्ति पर नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखो रूपये ऐठ लिए। पीड़ित परिवार नें एसपी को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ कारवाही की मांग की है। खट्टा प्रहलादपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र दीपचंद ने बताया वह रेलवे में ग्रुप डी में कार्य करता है। उसके घर पांची निवासी आरोपी का काफी समय से आना जाना है वह कपड़े की फेरी का काम करता है। उसके पुत्र का इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हो गया था। अपने बेटे के जरिये नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर उसने 27 लाख रूपये वसूल लिये और फिर उसके दोनो पुत्रों को एक विदेशी शिप पर मछली पकड़नें के काम पर लगा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...