रामपुर, जून 5 -- आईटी स्मार्ट प्लस कोर्स करवाने और नौकरी लगवाने के नाम पर कुछ लोगों ने एक युवक से बीस हजार रुपये की धोखाधड़ी की। आरोप है कि लालच देकर युवक ने कुछ अन्य लोगों का एडमीशन भी वहां पर करवा दिया। नौकरी न लगने पर पीड़ित युवक ने जब रुपये मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई। किसी तरह से वह वहां से बचकर निकला। पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुरादाबाद के मूढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम भजनपुरी निवासी दिनेश का कहना है कि सिविल लाइंस क्षेत्र में पुराना रोडवेज बस स्टैंड के पास स्मार्ट वैल्यू नाम की एक संस्था है। यह भी पढ़ें- कोर्स और नौकरी लगवाने के नाम पर बीस हजार की धोखाधड़ी,तीन पर केस जिसकी मैनेजर बरेली निवासी दीक्षा राजपूत हैं। जबकि यहीं पर मिलक के ग्राम भौनपुर निवासी नीतू देवी एकाउंटेंट है। उनके सा...