बिजनौर, मार्च 5 -- बिजनौर। तहसील में बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लोगों ने विकलांग से डेढ़ लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना हीमपुर दीपा के ग्राम छाछरी टीप निवासी ओमपाल पुत्र केशू सिंह शारीरिक रूप से विकलांग हैं। ओमपाल का आरोप है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गोविन्दपुरम गली नंबर-2 निवासी रिंकू शर्मा पुत्र राजेश कुमार तथा उसके साथी रवि पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम मौजीपुर थाना कोतवाली देहात ने मिलकर उनके बेटे को तहसील बिजनौर में चपरासी के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था।ओमपाल के अनुसार आरोपियों ने कई बार पक्का भरोसा दिलाकर अप्रैल 2023 में 70 हजार रुपये नकद ले लिए। उस समय ग्राम शेरपुर कल्याण निवासी हरपाल सिंह तथा दूंगरी निवासी बाबू भी मौके पर मौजूद थे। पीड़ित का कहना है क...