पीलीभीत, जून 17 -- जहानाबाद। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। ग्राम हिमकरपुर निवासी रेखा रानी सहित छह महिलाओं ने संयुक्त रूप से थाना जहानाबाद में शिकायती पत्र देकर शाहजहांपुर जनपद की निवासी एक महिला पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं में सविता, पुष्पा, पूजा, पूनम और कविता शामिल हैं, जो आपस में रिश्तेदार बताई गई हैं। महिलाओं का आरोप है कि शाहजहांपुर जिले के थाना पुवायां क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रत्येक महिला से 25 हजार रुपये तथा 65 हजार रुपये रीमा देवी के खाते में जमा कराए। इसके बाद उन्हें नियुक्ति पत्र भी भेजा गया और अगस्त 2025 से विभिन्न कार्य कराए गए। यह भी पढ़ें- फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 100 से अधिक लोगों से ठगी शिकायतकर्ताओं के अनुसार उन्हें प्रतिमाह 9,240 रुपये व...