चतरा, जून 18 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल द्वारा अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी और मुआवजा के सवाल पर रैयतों की एक बैठक सूर्य मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता सुभाष कुमार दास ने किया। बताया गया कि टंडवा के75 फीसदी रैयतों का जमीन बुकरू गांव में है जिसे चंद्रगुप्त के विस्तार के लिए अधिग्रहित किया गया है। बैठक में कहा कि जमीन के बदले नौकरी और मुआवजा दे सीसीएल तभी कोल ट्रांसपोर्टिग के लिए रोड दिया जायेगा। इसके अलावा रोजगार, विकास समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। इस बैठक में मिथलेश गुप्ता, गणेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, बिनोद गुप्ता, तिलेश्वर साव, छोटू गुप्ता, रवि गुप्ता समेत अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...