नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नौकरी पाने या नौकरी बदलने की कोशिश में बार-बार बाधाएं आना, मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिलना, इंटरव्यू में बार-बार असफलता, ये सभी समस्याएं अक्सर कुंडली में ग्रह दोषों के कारण होती हैं। खासकर सूर्य, शनि और गुरु ग्रह की कमजोर स्थिति नौकरी और करियर में रुकावट डाल सकती है। ज्योतिष शास्त्र में इन ग्रह दोषों को दूर करने के लिए कुछ सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिन्हें नियमित करने से सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाते हैं।सूर्य को अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का जप करें नौकरी संबंधी बाधाओं का सबसे बड़ा कारण कुंडली में सूर्य की कमजोर स्थिति होती है। सूर्य आत्मा और सरकारी नौकरी का कारक है। अगर सूर्य पीड़ित हो, तो व्यक्ति को बार-बार नौकरी में अड़चन का सामना करना पड़ता है। इसके लिए रोज सुबह उगते सूर्य को तांबे के ...