संभल, मार्च 30 -- नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती परिजनों को लेकर पड़ोसी गांव में प्रेमी युवक के घर पहुंच गई और आरोप लगाया कि फोर्स में नौकरी लगने के बाद प्रेमी युवक ने फोन पर बात करना बंद कर दिया है। युवती ने वहां हंगामा किया, तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक के परिजनों व संभ्रांत लोगों ने समझाया कि ट्रेनिंग से लौटने पर बैठकर हल निकाला जाएगा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का पड़ोस के गांव निवासी युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युवक ने उसे शादी करने का भरोसा दिया था। अब युवक का चयन फोर्स में हो गया, और वह ट्रेनिंग लेने के लिए चला गया। युवती का आरोप है कि अब उसने फोन पर बात करना बंद कर दिया। युवती ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। रविवार को युवती परिजनों को साथ लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई और उसके प...