मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने रोडवेज बस द्वारा खांजापुर निवासी मोहित सैन को टक्कर मारने के विरोध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने बताया कि गत 9 दिसंबर को सुबह खंजापुर निवासी मोहित कुमार को लापरवाही से रोडवेज बस चालक ने बुढ़ाना मोड पर टक्कर मार दी, उपचार के दौरान मोहित का एक पैर काट दिया गया वही दूसरा पैर भी बुरी तरह से घायल है। उन्होंने चेतावनी देते हुए मांग की कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद व रोडवेज परिवहन विभाग में युवक को सरकारी नौकरी दी जाए, मांग नहीं माने जाने पर रोडवेज बस स्टैंड पर कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान सुनील सैन प्रधान, कृष्णपाल सेन, सु...