मुंगेर, अगस्त 24 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नवटोलिया मोहल्ले में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 48 घंटे से लापता बीएड की छात्रा का शव घर के पास ही स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। मृतका की पहचान न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अवधेश कुमार की 22 वर्षीया सबसे छोटी बेटी कोमल भारती के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, पढ़ाई में मेधावी कोमल पिछले तीन सालों से लगातार सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।

मानसिक तनाव की आशंका बीएड करने के बाद भी सफलता न मिलने के कारण वह गंभीर मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रही थी। पिता अवधेश कुमार ने आशंका जताई है कि इसी मानसिक परेशानी के चलते उनकी बेटी ने कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थानाध्यक्ष रू...