देवरिया, अक्टूबर 2 -- देवरिया, निज संवाददाता।

घटना का विवरण ओमान तट पर हुए हमले में सुरौली के शिवानंद चौरसिया की 10 जून को जान चली गई। डीएम व कमिश्नर ने पत्नी को नौकरी व आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। नौकरी न मिलले का पत्नी को मलाल है। गुरुवार को पत्नी अपने बच्चे के साथ डीएम से अपना दुखड़ा सुनाने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची और अपना पत्रक सौंपा।

शिवानंद चौरसिया के बारे में सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली निवासी शिवानंद चौरसिया वाणिज्यिक पोत पर सवार थे। 10 जून को ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत पर अमेरिकी नौसेना के हमले में चालक दल के सदस्यों में शामिल शिवानंद चौरसिया समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। 17 जून को काफी प्रयास के बाद उनका शव घर पहुंचा तो परिजनों ने जमकर हंगामा किया और नौकरी समेत अन...