देहरादून, मई 11 -- रुड़की। स्वामी विवेकानंद कॉलेज में ग्रुप सी भर्ती में करोड़ों के घोटाले व स्कॉलरशिप घोटाले का आरोप लगाते हुए युवाओं ने एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया। आरोप है कि कई युवाओं से 2017 में ग्रुप सी में नौकरी देने के नाम पर लाखों रुपए प्रत्येक व्यक्ति से लिए गए थे, लेकिन उसके बाद भी नौकरी नहीं दी गई। युवाओं ने कहा कि कॉलेज प्रबन्धन पर कारवाई होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...