हाजीपुर, अगस्त 19 -- कटहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की शादीशुदा महिला द्वारा मुजफ्फरपुर जिले स्थित एनआरसीएल मुशहरी के प्रधान वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत एक अधेड़ एवं उसके बेटे पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि आरोपी डॉ. विनोद कुमार नौकरी दिलाने की बात कर मेरी लाखों रुपए की आर्थिक मदद भी की। इसके बाद शादी कर जीवन भर साथ देने का झांसा देकर युवक ने यौन संबंध बनाया एवं उसके बेटे ने भी कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर मुझे पिला दिया एवं नशे की हालत में मेरा बलात्कार किया। साथ ही अश्लील विडियो बना लिया और उस आधार पर ब्लैकमेल कर पुनः शारीरिक संबंध बनाने का दवाब देने लगा। पति को शक हुआ तो उनसे झगड़ा होने के बाद मेरा संबंध बिगड़ गया। आवेदन मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए ...