रांची, अप्रैल 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय आरती कुमारी ने आरोप लगाया है कि सितंबर 2025 में उसे रूपा कुमारी नामक महिला ने रांची में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया। उसे एक निजी कंपनी में कंप्यूटर पर बिलिंग का काम दिलाने का वादा किया गया था। इस एवज में उनसे 46 हजार रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में आरती कुमार ने रूपा कुमारी, सूरजमोनी मुर्मू, सिकोडी सोरेन, शीला हेम्ब्रोम, पुष्पा मुर्मू, मुस्कान कुमारी, रेणू कुमारी, मंजू सोरेन समेत अन्य के खिलाफ पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने राशि लेने के बाद नौकरी देने के बजाय उसे और अन्य लड़कियों को एक हॉस्टल में रखा गया, जहां उन्हें बाहर ज...