बस्ती, जून 22 -- बस्ती। हिन्दुस्तान संवाइ शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के साथ 45 लाख की साइबर ठगी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जालसाजों के चंगुल में फंसे युवक को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। वर्क फ्रॉम होम के तहत काम करने की बात कह जालसाजों ने 45 लाख 28 हजार 888 रुपये ठग लिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर इस मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 यह भी पढ़ें- नौकरी और कारोबार के नाम पर 15 लाख से अधिक की ठगीजालसाजी का तरीका शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जयपुरवा मोहल्ला निवासी अमृतांजल कुमार पांडेय ने साइबर थाने में तहरीर दी। उन्होंने साइबर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि जालसाजों ने उनसे ऑनलाइन व मोबाइल से संपर्क किया। बातचीत के दौरान उन्हें अच्छी नौकरी दिलोन का ऑफर दि...