कानपुर, मई 20 -- कानपुर, संवाददाता। दयानंद कॉलेज में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 21 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कॉलेज के कर्मचारी पर आरोप लगाकर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की। जिनके आदेश पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। देवरिया के ग्राम धरमेर निवासी खुवलाल प्रसाद के अनुसार दयानंद कॉलेज छात्रावास के कर्मचारी अनूप कुमार मिश्रा से मुलाकात हुई। आरोप है कि उसने कॉलेज में लैब असिस्टेंट या बाबू के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने एसटी कोटे के तहत बेटे की नौकरी लगवाने का दावा किया। साथ ही उसने 31 दिसंबर 2025 तक नौकरी नहीं मिलने पर छह जनवरी 2026 तक रुपये वापस देने का वादा किया। झांसे में आकर उन्होंने मार्च 2025 से दिसंबर 2025 तक अलग-अलग बैंक खातों से 21 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। रुपये उ...