जौनपुर, मार्च 23 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और जान से मारने की धमकी देने का एक मामला प्रकाश में आया है। वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के धनंजयपुर गांव निवासी राजेश शर्मा ने शुक्रवार को मड़ियाहूं कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपने पुत्र राज शर्मा की नौकरी लगवाने के लिए मड़ियाहूं के मोकलपुर निवासी रिस्तेदार संदीप शर्मा को अलग-अलग किस्तों में कुल दो लाख 60 हजार रुपये दिए थे। यह रकम संदीप शर्मा के घर पर तथा उनकी पत्नी खुशबू शर्मा के खाते में जमा कराई गई थी।पीड़ित का आरोप है कि काफी समय बीतने के बावजूद न तो उनके पुत्र की नौकरी लगवाई गई और न ही रुपये वापस किए जा रहे हैं। पैसा मांगने पर आरोपी दंपति गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।मामले को गंभीर...