प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- ढकवा। आसपुर देवसरा इलाके के पूरा गांव निवासी संतोष कुमार खरवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज निवासी पवन श्रीवास्तव ने सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी दिलाने का वायदा किया। उससे इसके लिए 9 लाख 70 हजार रुपये अपने खाते में स्थानांतरित करा लिया। बीते 16 सितंबर 2025 को फर्जी नियुक्ति-पत्र दे दिया। नियुक्ति-पत्र फर्जी निकलने पर उसने अपने रुपये मांगे तो आरोप है कि उसकी हत्या करवाने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पवन श्रीवास्तव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...