भदोही, जनवरी 2 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। सूबे के चंदौली निवासी अभिषेक यादव नामक युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 60 हजार रुपये का चूना लगाया। हरकत में आई पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया। चंदौली के भीना, माधोरामपुर निवासी अभिषेक यादव ने तहरीर में कहा कि अक्तूबर 2022 में उनसे पंकज उपाध्याय निवासी सुरियावां थाना क्षेत्र के गणेशरायपुर ने 20 अक्तूबर 2022 को 2.35 लाख रुपये खाते में लिया। अगले दिन 21अक्तूबर को 55 हजार रुपये लिया। उसके बाद मोबाइल पे, गूगल पे आदि के माध्यम से एक लाख 60 हजार रुपये और लिए। ना तो नौकरी दिलाई और ना ही पैसा वापस किया जा रहा है। आरोपित शातिर किस्त का व्यक्ति है। युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर चूना लगाने का काम करता है। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां ने बताया कि आ...