हरदोई, अप्रैल 5 -- मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। सीतापुर के थाना महोली क्षेत्र के मोहल्ला मुलायम टोला निवासी अरुण कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर गांव सराय निवासी परवेज आलम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बताया, उनकी मुलाकात मल्लावां में परवेज आलम से हुई थी। आरोपी ने खुद को लखनऊ स्थित रजिस्टर ऑफिस में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत बताते हुए उनके छोटे भाई की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। उसने डेढ़ लाख की मांग की। भरोसे में आकर अरुण कुमार ने किस्तों में कुछ रकम नकद और कुछ ऑनलाइन दी। करीब 10 ग्राम सोने की चेन भी आरोपी को दी गई। बाद में जांच पड़ताल पर पता चला कि परवेज आलम न तो किसी रजिस्ट्रार ऑफिस में कार्यरत है और न उच्च न्यायालय से उसका कोई संबंध है। स्थानीय लोगों से जानकारी पर यह भी सामने आया कि वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.