सुल्तानपुर, अगस्त 9 -- धनपतगंज, संवाददाता। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में भर्ती के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालसाजों ने प्रति अभ्यर्थी तीन लाख रुपये लेकर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और भर्ती प्रक्रिया को असली दिखाने के लिए फर्जी मेडिकल, इंटरव्यू, जॉइनिंग लेटर और गेट पास तक उपलब्ध करा दिए। बाद में अभ्यर्थियों को गोंडा स्थित एफसीआई कार्यालय भेजा गया, जहां दस्तावेज फर्जी पाए गए। मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर धनपतगंज पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धनपतगंज थाना क्षेत्र के पीपरगांव निवासी गिरजाशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 दिसंबर 2019 को लखनऊ जाते समय बस में उनकी मुलाकात वृंदावन योजना निवासी जयप्रकाश यादव और दिलीप कुमार मिश्रा से हुई। आरोप है...