प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। करछना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसीपी कर्नलगंज को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे सात लाख रुपये ठग लिए गए। उसके साथ छेड़खानी की गई और पैसे मांगने पर गालीगलौज और मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।करछना के भुंडा की रहने वाली विटोला देवी के अनुसार बीते दिसंबर माह में उसकी मुलाकात अर्जुन लाल पटेल निवासी रेहथू थाना उतरांव से हुई। आरोप है कि अर्जुन लाल ने उससे संपर्क बढ़ाया और चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर सात लाख रुपये ले लिए। यह भी पढ़ें- नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज पैसे लेने के कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे न्यायालय परिसर में बुलाया और उसके साथ...