नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करनेवाला गिरफ्तार
रांची, मई 13 -- कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले रिवर डेल सिटी आईआईसीएम निवासी मास्टरमाइंड आरोपी देवाशीष मिश्रा को कांके पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी शातिर था। वह युवाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए सीसीएल, मेकॉन और एनटीपीसी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर नौकरी दिलाने की शत-प्रतिशत गारंटी देता था और उनसे लाखों रुपये की ठगी करता था। अब तक 12 लोगों से करीब 32 लाख रुपये की ठगी की बात सामने आई है। कांके थाना प्रभारी साक्षी जमुआर ने बताया कि शिकायतकर्ता सुदर्शन चैबे ने थाना में ठगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवाशीष मिश्रा को थाना बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.