मधुबनी, अप्रैल 24 -- राम शरण ठाकुर मधुबनी। नौकरी देने के नाम पर आनलाईन ठगी करने वाले चार साइबर फ्रॉड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।‌ शुक्रवार देर शाम पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को लौकहा रेलवे स्टेशन के पास नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले साइबर फ्रॉड गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए लौकहा रेलवे स्टेशन के पिछे एक मकान में विधिवत छापेमारी कर नौशाद आलम, नजिबुद्दीन, अनस एवं तनवीर आलम को गिरफ्तार किया गया। चारों अंधराठाढ़ी के गिदरगंज का रहने वाला है। तलाशी के क्रम में चारों के पास से 20 एटीएम कार्ड, 15 सिम, 7 मोबाइल, 5 ग्राहक रजिस्टर आदि बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती पेपर लीक का फर्जी दावा करने वाले पर एफआईआर दर्ज गिरफ्तार साइबर फ्रॉड को साइबर थाना लाया गया। एफआईआर दर्ज कर पूछताछ क...