वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाला फर्जी सैन्य अफसर धर्मेंद्र पांडेय सोमवार देर रात दबोच लिया गया। सैन्य खुफिया सूत्रों की सूचना पर वाराणसी एसटीएफ ने उसे सुंदरपुर स्थित विभूति एन्क्लेव में पकड़ा। उसके पास कई जाली दस्तावेज और फर्जी पहचान पत्र बरामद हुए। उसके खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। एएसपी विनोद सिंह ने बताया कि फर्जी सैन्य अधिकारी धर्मेंद्र पांडेय का गिरोह नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगता था। सैन्य खुफिया सूत्रों की सूचना पर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ ने सुंदरपुर स्थित विभूति इंक्लेव में फ्लैट पर धावा बोल उसे गिरफ्तार किया। वह चंदौली में कैली गांव (अलीनगर) का रहने वाला है। विभूति एन्क्लेव में किराये पर रहता था। उसके पास दो मोबाइल फोन, तीन आध...