गोरखपुर, फरवरी 18 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बैदौली गांव के एक युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राजदीप ने कहा कि पट्टीदार के बुआ का लड़का मुकेश प्रजाति पुत्र प्रदीप प्रजापति निवासी बारानगर दिल्ली में सॉफ्टवेयर का काम करता है। उसने एक दिन कहा कि, वह अपनी कंपनी की शाखा जो विदेश में है, उसमें नौकरी लगवा देगा। इसके लिए कुल साढ़े तीन लाख की जरूरत पड़ेगी। आरोप है कि पीड़ित ने आरोपित को एक लाख नगद और ढाई लाख रुपया धीरे धीरे उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया। जब नौकरी मिलने में देर होने लगी तो उन्होंने मुकेश से पूछा नौकरी कब मिलेगी?, तब उसने कहा कोई नौकरी नहीं मिलेगी। अब पैसा मांगने पर वह गाली देने के साथ जान से मारने की धमकी देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान...