फरीदाबाद, अप्रैल 18 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नॉर्थ दिल्ली प्रताप नगर निवासी प्रवेश और बुध बाजार दिल्ली निवासी सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी जान-पहचान आकाश नामक व्यक्ति से हुई थी। आकाश ने उसे भरोसा दिलाया कि वह लोगों को नौकरी दिलवाने का कार्य करता है। उसकी बातों में आकर उसने अपने साले को नौकरी दिलवाने के लिए तीन लाख 14 हजार रुपये आकाश के बैंक खाते में जमा कर दिए थे। यह भी पढ़ें- 75 लाख ठगी में बैंक खाता मुहैया कराने वाला गिरफ्तार इसके बाद उसने अन्य नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी आकाश से मिलवाया। आरोपी आकाश ने अपने अन्य साथियों के साथ म...