फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- पलवल ,(अजित कुमार)। कैंप थाना अंतर्गत नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले में सोनीपत के महमूदपुर गांव के रहने वाले संदीप ने शिकायत दी है कि उसकी मुलाकात सितंबर 2023 में शमशाबाद के रहने वाले सचिन से उसके एक रिश्तेदार के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि सचिन ने उसकी पत्नी को कोचिंग दिलाकर नौकरी लगवाने की गारंटी दी और इसके बदले पांच लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने एडवांस के तौर पर दो लाख 85 हजार रुपये विभिन्न किश्तों में ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए प्राप्त कर लिए। इसके बाद भी वह कोचिंग के नाम पर लगातार पैसे मांगता रहा, लेकिन नौकरी नहीं लग सकी। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपित टालमटोल करता रहा। पीड़ित जब आरोपी के...