नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख ठगे
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी जिले की साइबर पुलिस ने ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को आईजीआई एयरपोर्ट का कर्मचारी बताकर शिव विहार निवासी महिला के 20 वर्षीय बेटे को केबिन क्रू की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। डीसीपी राहुल अलवाल के मुताबिक, जुलाई 2024 में आरोपी ने फेसबुक के जरिए महिला से संपर्क किया था। उसने एयरपोर्ट अधिकारी बनकर महिला के बेटे को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। विश्वास में लेने के बाद सिक्योरिटी डिपॉजिट और दस्तावेजी प्रक्रिया के नाम पर रकम मांगी। महिला ने 17 सितंबर से 26 दिसंबर 2024 के बीच 16 यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपी को 3.03 लाख रुपये भेज दिए। रकम मिलते ही आरोपी ने महिला को फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया और मोबाइल नंबर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.