कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- पिपरी थाना क्षेत्र के डिठूरा मजरा दुर्गापुर गांव निवासी एक व्यक्ति से बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब ढाई लाख रुपये ठग लिए गए। मामले की शिकायत पर आरोपी मां-बेटी के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डिठूरा मजरा दुर्गापुर निवासी संगमलाल पांडेय ने बताया कि पड़ोसी दयासागर दुबे की पत्नी कमला देवी और बेटी दिव्या ने उसे बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। कहा कि उनका कोई रिश्तेदार परिवहन विभाग में है। उसी के जरिए परिचालक की नौकरी दिला दी जाएगी। इसके बाद दो किस्तों में ढाई लाख रुपये ले लिए। रकम 29 सितंबर 2022 से लेकर 25 जनवरी 2026 तक के बीच ली। रुपया लेने के बाद पहले तो आरोपी मां-बेटी आज-कल करके मामले को टालती रहीं। इसके बाद तकादा करने या नौकरी लगवाने के लिए कहने पर झगड़ा करने पर आमादा हो गईं। इससे प...