रामगढ़, अप्रैल 2 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के एमडीओ मोड़ में चल रही कोतरे बसंतपुर पचमो परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी की मांग को लेकर बसंतपुर के ग्रामीणों और सीसीएल सीएमडी के साथ गुरुवार को रांची में वार्ता हुई। वार्ता में ग्रामीणों ने कहा कि अधिग्रहित जमीन के बदले सीसीएल प्रबंधन ने लिखित आवेदन दिया था कि 31 मार्च तक नौकरी औार मुआवजा दे दिया जाएगा। लेकिन सारी प्रक्रिया पुरा होने के बाद भी 38 नौकरी अभी तक नहीं दिया गया हे। वहीं अधिग्रहीत भूमि का स्टेटमेंट सिक्स सभी प्रभावित रैयतों को छह माह के अंदर उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। लेकिन एक वर्ष बितने के बाद भी अभी तक स्टेटमेंट सिक्स एवं पुनर्वास और पुनस्थार्पन नीति के तहत नियोजन नहीं दिया गया है। इसलिए मजबूर होकर हमलोग अपने अधिकार के लिए कोयला ट्रां...