बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- नौकरी के साथ निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर होंगे चिह्नित राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को जारी किया आदेश बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। सरकारी अस्पतालों में सेवा देने वाले डॉक्टरों को सेवा शर्तों के अधीन लाये जाने की पहल की जायेगी। ऐसे डॉक्टर जो सरकारी अस्पतालों में सेवारत हैं और नीजि क्लीनिक भी चला रहे है, ऐसे चिकित्सकों की सूची तैयार करने का आदेश दिया गया है। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को आदेश जारी कर ऐसे चिकित्सकों की सूची तैयार करने को कहा गया है। चिकित्सकों की सूची तैयार करने के क्रम में यह भी देखना होगा अस्प्ताल से कितनी दूरी पर या जिला से बाहर क्लीनिक है। इसी प्रकार महीने में एक चिकित्सक सरकारी अस्पताल में कितने दिन की ड्यूटी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सों की नीजि प्...