नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- Sqn Ldr Pallakshi Prasad NEET PG 2026 Topper: जब इरादे बुलंद हों और लक्ष्य पाने की तड़प हो, तो समय की कमी या काम की थकावट भी आपके कदम नहीं रोक सकती। भारतीय वायु सेना (IAF) की जांबाज अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर डॉ. पल्लाक्षी प्रसाद ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। वर्तमान में एयर फोर्स स्टेशन कानपुर में मेडिकल ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहीं डॉ. पल्लाक्षी ने देश की सबसे कठिन चिकित्सा प्रवेश परीक्षाओं में से एक NEET PG 2026 में ऑल इंडिया रैंक 2 (AIR 2) हासिल कर पूरे देश में अपनी सफलता का परचम लहराया है। एक तरफ जहां छात्र इस परीक्षा की तैयारी के लिए दिन-रात केवल पढ़ाई करते हैं, वहीं डॉ. पल्लाक्षी ने एक सैन्य अधिकारी की कठिन ड्यूटी निभाते हुए 720 में से 633 अंक हासिल कर यह ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। नीट पीजी टॉपर ...