नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- युवाओं के बीच आईएएस, पीसीएस बनने का काफी क्रेज है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई ऐसे युवा हैं, जो लाखों की नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस में आए हैं। इतना ही नहीं कई तो सरकारी और प्राइवेट नौकरी के साथ-साथ प्रसाशनिक अधिकारी बनने की तैयारी करते हैं। एक ऐसी ही कहानी है उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली प्रतीक्षा त्रिपाठी की। इन्होंने 2022 की यूपी पीसीएस की परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल कर अपना लोहा मनवाया। लेकिन यह सफलता उन्होंने नौकरी करते हुए हासिल की। ऐसे में इनकी कहानी यह बतताी है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत करने का जज्बा हो, तो नौकरी के साथ भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। वन विभाग में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (RFO) की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यूपी पीसीएस परीक्षा पास की। चल...