नौकरी के लिए शुरू हुई थी गुलवीर की दौड़, एशियन गेम्स 206 में सिल्वर मेडल जीतने तक पहुंची
अलीगढ़, सितम्बर 26 -- यूपी के अलीगढ़ में गांव और खेतों की पगडंडियों से शुरू हुई एक दौड़ शुक्रवार को एशिया के सबसे बड़े खेल मंच तक पहुंच गई। अलीगढ़ के सिरसा गांव से निकलने वाले गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने 28:29.38 के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। गुलवीर के लिए यह सिर्फ एक और पदक नहीं है। यह उस सफर का नया अध्याय है, जिसकी शुरुआत अंतरराष्ट्रीय मेडल के सपने से नहीं, बल्कि भारतीय सेना में भर्ती होने की चाहत से हुई थी। एक जून 1998 को किसान परिवार में जन्मे गुलवीर सिंह के गांव में खेलों की दुनिया से ज्यादा चर्चा सेना में भर्ती की होती थी। गुलवीर भी सेना में जाना चाहते थे। उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स जैसी प्रतियोगिताओं के बारे में ज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.