लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में केंद्रीय प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) के माध्यम से जेडआईएल एसपीई कंपनी ने इंजीनियरिंग और कृषि स्नातकों के लिए ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी, ग्रेजुएट एग्री ट्रेनी और ट्रेनी शुगर टेक्नोलॉजिस्ट पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी तीन अप्रैल तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट के सीपीसी सेक्शन के जरिए आवेदन कर सकते हैं। सीपीसी निदेशक प्रोफेसर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि चयनित अभ्यर्थियों को लखीमपुर खीरी के ऐरा स्थित प्लांट में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जहां वे उत्पादन, मशीनरी और गुणवत्ता नियंत्रण का अनुभव प्राप्त करेंगे। ग्रेजुएट इंजीनियरिंग ट्रेनी के लिए करीब 5.5 लाख और अन्य पदों के लिए 4.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.