नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- नौकरी के बदले जमीन मामले में बिहार के पूर्व सीएम एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व उनके परिवार के कई सदस्यों को सोमवार को एक बार फिर अदालत से राहत मिली। राउज एवेन्यू स्थित विशेष जज विशाल गोगने की अदालत ने इस मामले में लालू समेत अन्य के खिलाफ आरोप तय करने के निर्णय को दस दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया। इस मामले में सोमवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई ने सभी आरोपियों को लेकर विस्तृत प्रगति रिपोर्ट पेश करने के लिए अदालत से दो दिन का अतिरिक्त समय मांगा। सीबीआई की ओर से कहा गया कि इस मामले में सौ से ज्यादा आरोपी हैं। उन्हें लेकर जांच में समय लगेगा। अदालत ने सीबीआई के आग्रह को मंजूर कर लिया। अदालत ने मामले की सुनवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया। इस मामले में पिछली सुनवाई 4 दिसंबर को राउज एवेन्यू अदालत ने भ्रष्टाचार स...