मऊ, अप्रैल 7 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। गाजीपुर जिले के जमानिया गांव के मूल एवं वर्तमान में घोसी नगर के पट्टी मुहम्मद उर्फ काजीपुरा निवासी मोहम्मद तनवीर ने नौकरी के नाम पर 80 हजार ठगी की तहरीर दी थी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी करके पैसे हड़पने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। गाजीपुर जिले के जमानिया के मूल एवं वर्तमान में घोसी नगर के पट्टी मुहम्मद उर्फ काजीपुरा निवासी मोहम्मद तनवीर के भाई को विदेश भेजने के नाम पर ठगों ने अस्सी हजार रुपए ले लिया। इसके बदले फर्जी वीजा देकर विदेश भेजने की बात कही। विदेश नहीं जा पाने के बाद पैसा वापस मांगने पर धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। मामले को गम्भीरता से लेते हुए कोर्ट ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई के न...