बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। नूरसराय प्रखंड में संविदा के आधार पर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद पर बहाली के नाम पर तीन लाख ठगी का मामला प्रकाश में आया है। बड़ी पहाड़ी मोहल्ला निवासी बबीता कुमारी ने जिलाधिकारी कुंदन कुमार को आवेदन देकर इस मामले की जांच कर दोषी से रुपए वापसी कर विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। उनका आरोप है कि नूरसराय प्रखंड में संविदा पर काम कर रही स्थानीय बारादरी मोहल्ला शमा प्रवीण प्रवीण ने नौकरी दिलाने का झांसे दे पैसे लिए थे। पांच लाख रुपए पर बात तह हुई थी। इसमें से तीन लाख रुपए ले चुकी हैं। जबकि दो लाख रुपए नौकरी लगने के बाद देने की बात तय हुई थी। उनका आरोप है कि दो बाद अभी तक ना तो नौकरी दी गई है ना पैसा वापस दिया जा रहा है। जबकि, उन्होंने कई बार रुपए की मांग की, लेकिन वह वापस करने को तैयार न...