मैनपुरी, जून 8 -- स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का एक मामला सामने आया है। ठगी के शिकार दो पीड़ितों ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। जब पीड़ितों ने आरोपी महिला से अपने रुपयों की मांग की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। कुर्रा क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर निवासी आरती यादव पत्नी सुनील कुमार और किशनी क्षेत्र के ग्राम मधपुरी निवासी रोहित कुमार पुत्र राधेश्याम सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि ग्राम जौराई (थाना कुर्रा) निवासी महिला ने उन्हें स्वास्थ्य विभाग में एएनएम पद पर स्थाई सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। नौकरी के नाम पर आरोपी महिला ने साल 2022 में विभिन्न तारीखों में पीड़ितों से कुल दस लाख ...