मऊ, जनवरी 24 -- पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से एक लाख 90 हजार रुपये की ठगी करने और पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घोसी थाना क्षेत्र के ग्राम देईथाना (गंगुआबारी) पोस्ट हमीदपुर निवासी बिहारीलाल पुत्र रामलगनम चौहान ने आरोप लगाया कि मिर्जापुर जनपद के चिल्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा पटेहरा निवासी अखिलेश सिंह ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे 1,90,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। कुछ समय बाद आरोपी ने केवल 24,900 रुपये वापस किए, जबकि 1,65,100 रुपये अब तक नहीं लौटाए। पीड़ित का आरोप है कि जब उसे नौकरी नहीं मिलने का संदेह हुआ और उसने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी अखिलेश सिंह ने गाली-...