रुद्रपुर, मार्च 25 -- खटीमा। साइबर ठगों ने एक कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 1.88 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। न्यू पूर्णागिरी कॉलोनी अमाऊं निवासी कविंद्र प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि टेलीग्राम ऐप पर जॉब के संबंध में एक कंपनी का मैसेज आया था। इस पर उसने कंपनी की ओर से दिए गए टास्क पूरे किए। आरोप है कि उसने अपने बैंक खातों से कंपनी के बताए गए अलग-अलग खातों में 31 दिसंबर 2025 से दो जनवरी के बीच 188366 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद भी कंपनी ने न तो उसे नौकरी दी और न ही उसकी धनराशि वापस की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...