बलिया, दिसम्बर 23 -- बलिया, संवाददाता। नगर पंचायतों में विभिन्न पदों पर भर्ती के नाम पर करोड़ों रुपये की वसूली करने वाले गिरोह में कई अन्य लोग शामिल है। इनमें एक पार्टी से जुड़े कुछ नेता भी पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस इस पूरे मामले के मुख्य आरोपी हमराही चैरिटेबल सेवा संस्थान के प्रबंधक रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम निवासी दिलीप भारती की सम्पत्ति की भी जांच कर रही है। करीब एक-डेढ़ साल पहले दिलीप ने सबसे पहले रसड़ा के छितौनी में संस्थान का कार्यालय खोला। इसके बाद उसके द्वारा जारी विज्ञापन के आधार पर नौकरी पाने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। आफिस पर बकायदा कर्मचारियों की तैनाती की गयी थी। वहां पर पहुंचने वाले व्यक्ति से फार्म भरवाने के बाद पात्रता के अनुसार नौकरी दी जाती थी। इसके एवज में प्रति व्यक्ति लगभग डेढ़ लाख रुपये की वसूली की जाती थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.