सोनभद्र, मार्च 9 -- बीना। हिंदुस्तान संवाद एनटीपीसी प्लांट में संविदा पर नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगने का मामला पुलिस तक पहुंचा है। बांसी निवासी पूर्व प्रधान ललिता देवी ने बीना पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मोहम्मद अमिर निवासी भोपतपुर,हांडिया, इलाहाबाद को चार लड़कों को एनटीपीसी सिंगरौली पलांट में संविदा पर नौकरी लगवाने कें लिए किश्त पर फोन पे के माध्यम से कुल एक लाख 65 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए । महीनों बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो पैसा वापस मांगा गया तो वह अब टालमटोल करने लगा। आरोप लगाया कि इससे पूर्व शक्तिनगर थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी का आरोपी मोहम्मद अमिर रिश्तेदार है। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच पड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.