सुल्तानपुर, जनवरी 28 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर भरखरे निवासी व्यक्ति ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर जौनपुर जनपद के एक युवक से लाखों रुपए लेकर उसको फर्जी जॉइनिंग लेटर दिया। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति समेत कई अन्य आरोपियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जनपद जौनपुर थाना बदलापुर बबुरा गांव निवासी सुरेंद्र शुक्ला के पड़ोसी निर्मला प्रसाद शुक्ल के घर पर लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर भरखरे निवासी पद्ममकांत दूबे के भाई की शादी हुई है। जहां पर उनका आना-जाना लगा रहता है। इसलिए उनसे काफी जान पहचान हो गई। एक दिन पद्ममकांत दूबे के घर जाने पर युवक सुरेंद्र शुक्ला से उन्होंने पूछा कि क्या काम करते हो, तो युवक ने बताया कि आरसीएम में काम करते हैं, तो उन्होंने कहा कि पचीस लाख रुपए लगेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.