नौकरी के नाम पर युवक से मारपीट, छीने रुपये-गहने
भदोही, जून 12 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित एक होटल में आजमगढ़ के युवक के साथ मारपीट एवं लूट की घटना का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नौकरी के नाम पर पैसे एवं गहने लेने की बात कही है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। सूबे के आजमगढ़ निवासी युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर औराई बुलाया गया था। शुक्रवार को एक होटल में वह रुका। वहीं पर आरोपित से बात हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने 25 हजार रुपये एवं सोने की अंगूठी ले लिया। नौकरी ना मिलने की बात जब कही तो मारपीट किया गया। इस बाबत जानकारी को सीओ औराई एवं प्रभारी निरीक्षक को फोन करने पर उनका फोन रीसिव नहीं हुआ। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.